होली में ठिठोली, वृहद काव्य संध्या का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली में ठिठोली, वृहद काव्य संध्या का हुआ आयोजन

Sunday, March 16, 2025 | March 16, 2025 Last Updated 2025-03-16T08:40:24Z
    Share
होली में ठिठोली, वृहद काव्य संध्या का हुआ आयोजन

बदायूं - उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति के बैनर तले वृहद काव्य संध्या का आयोजन पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रकाश गुप्त राज्य सूचना आयुक्त के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र गुप्ता संगठन सचिव प्रचार समिति ने की । 

कार्यक्रम का शुभारंभ शृंगार के कवि कुमार आशीष द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। समिति उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि व कवियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर माल्यार्पण किया गया ।

बिसौली से पधारे हास्य ब्यंग्य कवि डा. सतीश चन्द्र शर्मा सुधांशु,युवा ग़ज़लकार कुमार आशीष , प्रवीन अग्रवाल,जयवीर चंद्रवंशी, डा प्रणव शास्त्री, षट्वदन शंखधार, राजीव उपाध्याय चंदौसी, 

ने काव्य पाठ किया।इस अवसर पर प्रदीप दुबे, मनोज चंदेल, रचना शंखधार, हरेंद्र यादव , सुरेन्द्र शर्मा, भगवान सिंह गौहर अली आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close