एक बुजुर्ग के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी से लगी टक्कर, बाल -बाल बचे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक बुजुर्ग के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी से लगी टक्कर, बाल -बाल बचे

Thursday, March 20, 2025 | March 20, 2025 Last Updated 2025-03-20T07:08:43Z
    Share
एक बुजुर्ग के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी से लगी टक्कर, बाल -बाल बचे 
।।जाको राखे साइयां,
 मार सके ना कोई।।
यह कहावत आज सिद्ध हो गई। 

टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग मालगाड़ी के नीचे लेटे,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ चैनल बरेली  
आज दिन बृहस्पतिवार को बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग 344 ए पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वहां से गुजर रही लखनऊ की तरफ जाने वाली मालगाड़ी से आज सुबह 11: 23 am पर इंजन से टक्कर लग गई। 
टक्कर लगने के बाद वह पटरियों के बीच लेट गए। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाये, मालगाड़ी लगभग 100 मीटर आगे जाकर रुकी। मालगाड़ी के रुकने के उपरांत स्थानीय लोगों ने उनको मालगाड़ी के नीचे से बाहर निकाला । इस दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट आ गई।
 पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम मोहनलाल ग्राम उचसिया, थाना फतेहगंज पूर्वी, तहसील फरीदपुर बताया। इसके बाद एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम उचसिया फोन कर उनके घर पर उनके लड़के को सूचना दी गई। 

उसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उनको एक स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचाया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई और वह सकुशल अपने घर चले गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close