बिल्सी नगर के पद्मांचल जैन मंदिर के प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन
बिसौली :: बिल्सी रोड स्थित पद्मांचल जैन मंदिर के प्रांगण में आज रविवार को उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में होली के रंग कवियों के संग विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक
मृगांक कुमार जैन एवं सहसंयोजक प्रशांत कुमार जैन रहे वही अध्यक्षता नरेंद्र कुमार गरल ने की, संस्था के अध्यक्ष कवि विष्णु असावा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में प्रदेश भर के 30 से अधिक कवियों ने हिस्सा लिया
संस्थापक अचिन मासूम ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक चला
बदायूँ से पधारे प्रभाकर सक्सेना ने पड़ा कि
होली आई रे देखो होली आई रे
रंगे है तन अब ,
मन भी रंग ले
रिश्तों में होली के रंग संग
प्रेम का रस भी घोले
उसावां बदायूं से पधारे अमित अम्बर ने पड़ा कि
हरकतों से बाज आना छोड़ दे
दाव मुझ पर आजमाना छोड़ दे