भाजपा सरकार हमेशा बगैर भेदभाव के कार्य करती है: दुर्विजय शाक्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा सरकार हमेशा बगैर भेदभाव के कार्य करती है: दुर्विजय शाक्य

Wednesday, March 19, 2025 | March 19, 2025 Last Updated 2025-03-20T02:49:47Z
    Share
भाजपा सरकार हमेशा बगैर भेदभाव के कार्य करती है: दुर्विजय शाक्य

बिल्सी में शाक्य भवन पर हुआ होली मिलन समारोह: ममता शाक्य 

बिल्सी बदायूं। नगर के बदायूं रोड स्थित शाक्य भवन पर बुधवार को भाजपा नेत्री ममता शाक्य द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होनें उपस्थित लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। 

श्री शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी लोगों को साथ लेकर काम कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास को लेकर कार्य करने का काम किया है,

 जबकि प्रदेश में अन्य पार्टियों की सरकार में अपने परिवार के अलावा किसी का भला नहीं होने दिया। उन्होनें कहा कि होली का पर्व प्रेम और श्रध्दा का प्रतीक पर्व है। इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए है कि वह सब लोग आपस में मिल झुलकर साथ रहे।

 तभी इस पर्व की सार्थकता नजर आएगी। भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि जितनी महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की सरकार में है, इससे पहले किसी भी सरकार में नहीं रही है। आज महिलाएं सिर उठाकर अपना जीवन जी रही है। इससे पहले सभी लोगों ने मुख्य अतिथि को 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर मौर्य-शाक्य समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य. डीएसओ एसपी शाक्य. राकेश शाक्य. पीडी शाक्य. गुड्डू शाक्य, आदित्य माहेश्वरी. विवेक राठी. डा,अरविंद शाक्य, संजीव वाष्र्णेय. डा.बीपी मौर्य. गगन राठी, आशीष शाक्य. प्रमोद गोस्वामी. टिंकू शाक्य. पिंकू श्रीवास्तव. जयवीर शाक्य. राहुल शर्मा. केशव शाक्य आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close