बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह पर उमड़ी भीड़
बिसौली बदायूं: विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने अपने आवास बिसौली पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक समारोह में पहुंचे
और एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा होली मिलन कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों के आने से उन्हें बहुत खुशी मिली है।