पति ने पत्नी के साथ दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे लगाई चलांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पति ने पत्नी के साथ दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे लगाई चलांग

Thursday, March 13, 2025 | March 13, 2025 Last Updated 2025-03-13T16:08:14Z
    Share
पति ने पत्नी के साथ दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे लगाई चलांग
रामपुर । पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी के साथ बेटा बेटी को लेकर ट्रेन के आगे चलांग लगा दी। हादसे में पति सतपाल(40) पत्नी रिंकी (36) एवं बेटी प्रियांशी (6) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा कृष्णा(9) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में कर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल पहुंचाया एवं घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।

आपको बता दें कि घटना आज दिन गुरुवार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र पनवड़िया की है। रेलवे कर्मचारी गैंगमैन मक्खनलाल ने बताया की रामपुर रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पनवड़िया फाटक के पास मैं लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहा था इतने में मैंने देखा कि एक व्यक्ति रेलवे लाइन पर बैठा है 

कुछ देर के बाद मैंने देखा उसकी पत्नी एवं उसके दो बच्चे बेटा एवं बेटी भी मौजूद थे जिसमें पति-पत्नी में बहस हो रही थी इतने में ही ट्रेन आ गई की ट्रेन को देखकर पति अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों को ट्रेन के आगे खींचने लगा। घटना को देख गैंगमैन मक्खन लाल ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन से बचाने के लिए दौड़ लगा दी

 लेकिन जब तक पति पत्नी एवं बेटी ट्रेन के आगे आ चुके थे लेकिन गैंगमैन मक्खन लाल ने बेटे कृष्णा को बचा लिया। बचाने में गैंगमैन मक्खन लाल के भी चोट आई एवं बेटा कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि 

पारिवारिक विवाद की चलते पति ने अपनी पत्नी एवं बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे चलांग लगा दी जिसमें पति-पत्नी एवं बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई एवं बेटा घायल हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों की शिनाख्त निवासी सतपाल एवं पत्नी रिंकी तथा बेटा कृष्णा एवं बच्ची प्रियांशी के रूप में हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close