आंवला पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना आंवला पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक कारतूस 12 बोर एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ।
दिनांक 14:3: 2025 को सायं लगभग 8:00 बजे सौरभ सिंह पुत्र गोविंद पाल सिंह निवासी ग्राम कुर्ला थाना आंवला जनपद बरेली, एवं सतीश सिंह पुत्र कलेक्टर सिंह अपने ही गांव के सुरेश पाल सिंह के यहां होली मिलने गए थे। होली मिलकर वापस आते समय सायं लगभग 8:30 पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के निवासी गजराम सिंह पुत्र सतपाल सिंह आदि ने उनको जान से मारने के लिए से तमंचे
से हम लोगों के ऊपर फायर कर दिया। और मुंह कैसे फरार हो गया। जिससे सौरभ सिंह के पिता देवेंद्र पाल सिंह के सीने में गोली लग गई और वह घायल हो गए। उसके बाद सौरभ सिंह ने इसकी सूचना थाना आंवला जनपद बरेली को दी। उक्त सूचना पर थाना पुलिस के द्वारा मुकदमा संख्या 137/.2025 धारा 191(2),109(1) 190, 191,109, 351 (2 )बीएनएस के अंतर्गत गजराम पुत्र सतपाल सिंह
आदि पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके अंतर्गत अभियुक्त गजराज सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी उरला थाना आंवला जनपद बरेली को दिनांक 17 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज दिनांक 20 मार्च 2025 को थाना आंवला पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय सिंह पुत्र सतपाल सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम उरला थाना आंवला जिला बरेली को घटना में प्रयुक्त में एक तमंचा 12 बोर ,एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस 12 बोर के
सहित ग्राम उरला में हेमंत ट्यूबवेल के पास खड़े आम के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को थाने ले आया गया। अभियुक्त संजय सिंह उपरोक्त के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए उनको न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने के दौरान उप निरीक्षक ओमपाल सिंह ,उप निरीक्षक नितेश शर्मा ,हेड कांस्टेबल 103 विनोद कुमार, कांस्टेबल 3256 प्रशांत मलिक, कांस्टेबल 28 22 अमित कुमार मौजूद रहे।।