किसानो का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान संघ - वीरेश शर्मा
आज भारतीय किसान संघ जनपद रामपुर के मिलक ब्लॉक के ग्राम पटिया में भारतीय किसान संग की स्थापना दिवस मनाया गया l इस अबसर पर सर्व प्रथम भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद दिवाकर के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया l
एवं मथुरा प्रसाद ने अध्यक्षता की एवं ब्लॉक मंत्री श्री राम बहादुर गंगवार जी के द्वारा संचालन किया गया l भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने सभी किसानों को याद दिलाया भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को कोटा राजस्थान में की गई l
श्री दतोंपंतठेंगड़ी जी के द्वारा पूरे भारत से 650 किसानो का समूह एकत्र किया गया था और सभी से संगठन का नामकरण करने को कहा पूरे समूह द्वारा यह प्रस्ताव स्वीकृत किया गया संगठन का नाम भारतीय किसान संघ रखा जाए संगठन की स्थापना की गई
और आज पूरे भारत मे सबसे बड़ा किसानो का संगठन बन कर उभरा है l एवं जिला अध्यक्ष ने कहा हम किसानो से हैं हमसे किसान नही एवं किसानो से अपील की संगठन को मजबूत कीजिय इस अबसर पर जिला सहमंत्री अरविंद कुमार
, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तिवारी मथुरा प्रसाद दिवाकर सचिन शर्मा विवेक कुमार, अनमोल दिवाकर यशपाल श्रीवास्तव घनश्याम गंगवार 50 कार्यकर्ता सम्मिलित रहे l