अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

Saturday, March 8, 2025 | March 08, 2025 Last Updated 2025-03-08T10:03:29Z
    Share
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम।
    मुजरिया=कोल्हाई स्थित संविलियन विद्यालय में अध्यापिकाओं के साथ-साथ गांव की संभ्रांत महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
    मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के निर्देशन में कोल्हाई के जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका पंकज महेश्वरी, 

तरन्नुम बेगम ,कुसुम देवी सहित गांव की आंगनवाड़ी ,आशा और जागरूक महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया। 
      इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण बालिका सुरक्षा और बालिका सम्मान के साथ-साथ बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

 महिलाओं के सम्मान में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों से अवगत कराया गया। 
     ग्राम पंचायत कोल्हाई की प्रधान मीना देवी ने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की अपील की।

    ग्राम पंचायत सचिव भानुप्रताप,शिक्षा विभाग के ए आर पी राजन यादव, पप्पू शाक्य ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close