बरेली में उत्तराखंड पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक पर विवाद गहराया
बरेली के एसएसपी ने उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ जांच बैठाई
तस्कर माफियाओं के यहां रेड डालने से आमने-सामने आए बरेली और उधम सिंह नगर के एसएसपी।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली पिछले दिनों 9 मार्च को फतेहगंज पश्चिमी ग्राम अग्रासपुर में उत्तराखंड पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक का मामला फुल पकड़ता जा रहा है। बरेली में घुसकर 300 पुलिस कर्मियों के साथ उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम अग्रसपुर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। जिस पर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कई सवाल उठाए थे।
उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कार्यवाही की मांग की। बरेली के एसएसपी ने भी उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद एक जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरा मामला थाना फतेहगंज पश्चिम के ग्राम अग्रासपुर का है। 9 मार्च को एक इनपुट के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने लगभग 70 गाड़ियां सहित 300 सिपाहियों के साथ बरेली के एसएसपी की जानकारी के बिना गांव में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बावजूद भी कोई मुजरिम हाथ नहीं लग सका। इसमें उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर और सिपाही शामिल थे।
अचानक हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बरेली के एसएसपी नाराज हो गए। उनका कहना था कि अगर बरेली में नशा कारोबारी के खिलाफ कोई कार्यवाही करनी थी तो पहले उनको बताना जरूरी था बिना बताए उनके जिले में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करना बहुत ही गलत था।
जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ बरेली के एसएसपी के सवाल उठाने पर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी नाराज हो गए हैं। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं
अब अग्रजपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ बरेली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है ।जिससे बरेली के एसएसपी को उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का मौका भी मिल गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में तीन सीनियर पुलिस अधिकारियों की टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया है।