गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग एवं धोखाधड़ी करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग एवं धोखाधड़ी करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Friday, April 18, 2025 | April 18, 2025 Last Updated 2025-04-18T12:06:31Z
    Share
।।गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग एवं धोखाधड़ी करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
थाना प्रेम नगर जनपद बरेली पुलिस के द्वारा आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 को गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग एवं अवैध सप्लाई का कार्य कर धोखाधड़ी करने वाले 6 शातिर अपराधियों को 86 अवैध सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रेम नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज अपने क्षेत्र में चांद बाबू के घर छापा मारा तो वहां पर 10 घरेलू सिलेंडर भरे हुए एवं दो सिलेंडर खाली व रिफीलिंग का सामान प्राप्त हुआ, उसके बाद मोहम्मद यामीन के घर छापा मारने के दौरान उसके यहां 11 कमर्शियल अवैध सिलेंडर भरे हुए एवं 1 छोटा सिलेंडर और 1 कमर्शियल सिलेंडर खाली

 प्राप्त हुआ, इसी क्रम में मोहम्मद सलीम के घर छापा मारने पर उसके यहां 3 घरेलू सिलेंडर एवं चार घरेलू सिलेंडर खाली और रिफिलिंग करने का सामान, उसके बाद मोहम्मद का दिल के घर से 2 सिलेंडर घरेलू एवं 20 सिलेंडर घरेलू खली और रिफलिंग का सामान और मोहम्मद

 अकरम के घर से 10 बड़े अवैध सिलेंडर एवं 20 सिलेंडर खाली व रिफिलिंग करने का सामान प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर टोटल 86 अवैध सिलेंडर बरामद किए गए सभी गैस सिलेंडर, सभी अभियुक्तों एवं उनके उपकरण कब्जे में लेकर थाना प्रेम नगर लाया गया। 

उसके बाद इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बरेली को सूचित किया गया। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में आपूर्ति लिपिक गौरव सक्सेना पूर्ति निरीक्षक हरेंद्र बहादुर सिंह

 एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी याकूब की टीम थाना प्रेम नगर पहुंची उन्होंने उक्त सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई, बरामद किए गए माल को अभिरक्षा में लेते हुए मैसेज लक्ष्मी एच 

पी गैस एजेंसी ललला मार्केट बीडीए कॉलोनी बरेली के कर्मचारी हरपाल सिंह की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि सभी बस्तियों को में बिना खुर्द वुरद किए सुरक्षित रखेंगे और सक्षम अधिकारी एवं न्यायालय के द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराएंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close