थानागंज में तैनात हेड कांस्टेबल ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
रामपुर । आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को थाना गंज में नियुक्त हे0का0 मौ0 उमर द्वारा थाना गंज परिसर में आवास पर सरकारी पिस्टल से स्वयं के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है ।
घटना स्थल के निरीक्षण के क्रम में मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें मृतक ने अपने हस्तलेख में लिखा है कि "मैं मोहम्मद उमर बिना किसी पर इल्जाम लगाए स्वयं आत्महत्या कर रहा हूं । रामपुर के कप्तान साहब बहुत अच्छे हैं ।
मेरे बड़े भाई और छोटे भाई मुझे माफ करना मेरे बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालना मैं बहुत मानसिक तनाव में हूं मेरा दिमाग कुंद हो गया है । मुझे कुछ भी याद नहीं रहता । श्री विद्यासागर मिश्र कप्तान साहब मेरे परिवार की मदद करना" मोहम्मद उमर
समस्त वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं । संपूर्ण घटनाक्रम की जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।