।।दुकानदारों से ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल बरेली
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के आदेश अनुसार साइबर अपराधियों एवं ठगी करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा फर्जी एप का इस्तेमाल कर दुकानदारों से ठगी करने वाले दो अभियुक्त समर्थ सिंह उर्फ क्रश तोमर पुत्र आदित्य कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष एवं चाणक्य नायर उर्फ आदि गुप्ता पुत्र भारत मूसा उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी मोहल्ला महादेव कस्बा फरीदपुर ,थाना कोतवाली फरीदपुर जनपद बरेली को पुलिस ने हिरासत में लिया जबकि उनका तीसरा जाती युवराज सिंह चौहान फरार हो गया।
उक्त ठगों को लेकर** *पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा*** के द्वारा की गई *प्रेस कॉन्फ्रेंस*
जानकारी के अनुसार दिनांक 17.4.2025 को उक्त लोग मौला बाजार जनूवी स्थित प्रियदर्शी मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आए और मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद दुकानदार से पेमेंट पूछा दुकानदार ने 1160 रुपए का पेमेंट बताया उक्त लोगों के द्वारा 1160 रुपए का पेमेंट दुकानदार को
उनके QR पर एक फर्जी एप के द्वारा किया गया। जोकि दुकानदार के अकाउंट में नहीं पहुंचा। उन लोगों से कहा कि पेमेंट अभी हमारे अकाउंट में नहीं आया है इसी बात पर उक्त दोनों लोग पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज दिखाकर झगड़ने लगे और लड़ाई झगड़े पर अमादा हो गए। इसके बाद दुकानदार ने थाना पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस ने मौके
पर पहुंचकर छानबीन की और उक्त दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और दोनों अभियुक्तों के कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि भाई लोग फर्जी आपके द्वारा सक्सेसफुल पेमेंट का मैसेज दिखाकर कई दुकानदारों से ठगी कर चुके हैं मैसेज तो सक्सेसफुल का आता है लेकिन पेमेंट होता नहीं है।
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्रियदर्शी मेडिकल स्टोर* के मलिक *संयम प्रियदर्शी**पुत्र स्वर्गीय पंकज प्रियदर्शी निवासी मोहल्ला बाजार जनवरी थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली के प्रार्थना पत्र के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 152/ 25 धारा 318/ 4 बीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त युवराज सिंह चौहान पुत्र नामालूम के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।
गिरफ्तारी के समय प्रभारी निरीक्षक *संतोष कुमार**थाना फतेहगंज पूर्वी ,उपनिरीक्षक *भूपेंद्र सिंह*, उप निरीक्षक *हेमंत कुमार*, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल 28 रिंकपाल थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली मौजूद रहे।