स्वर थाना पुलिस ने दो को तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वर थाना पुलिस ने दो को तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Tuesday, April 22, 2025 | April 22, 2025 Last Updated 2025-04-23T01:37:39Z
    Share
स्वर थाना पुलिस ने दो को तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
रामपुर । को बता दे कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को थाना स्वार पुलिस को सूचना मिली कि मानपुर उत्तरी से खानपुर उत्तरी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के आगे नईया नदी की झाडियों के पास कुछ गौवंशीय पशुओं के अवशेष पडे है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अजय कुमार शुक्ला के सुपुर्द की गयी । 


अभियोग उपरोक्त की विवेचना के क्रम में दिनांक 22/23.04.2025 की रात्रि में आस पास के गांव में गहनता से जांच करने पर पाया गया और मामूरा मुखबिर द्वारा बताया गया कि पिछली रात जिन लोगों द्वारा गौवंशीय पशुओं का वध नईया नदी की झाडियों में किया गया था वह घटना इमरान पुत्र अबरार व मुर्तजा पुत्र बब्बू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गयी है ।

 तथा वो अभी भी पीपलसाना से आगे रतन पुरा जाने वाले रास्ते पर गौवन्शीय पशुओं का वध करने के उद्देश्य से निराश्रित गौवंशीय पशुओ की फिराक में हैं जिनको दबिश देकर पकड़ा जा सकता है । उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी स्वार द्वारा तत्काल पुलिस की दो टीमें बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर बताए स्थान की घेरा बन्दी कर ली । 

दोनों अभियुक्तों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी 

जिसमें एक अभियुक्त(इमरान) को पैर में गोली लग गयी । और वह जमीन पर गिर पडा उसी समय दोनों पुलिस टीमों द्वारा दोनो अभियुक्त गण को दबोच लिया गया । घायल अभियुक्त को मानव जीवन रक्षार्थ तत्काल अस्पताल भेजा गया । तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close