जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर मासिक बैठक हुई आहूत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर मासिक बैठक हुई आहूत

Monday, April 21, 2025 | April 21, 2025 Last Updated 2025-04-21T14:48:33Z
    Share
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर मासिक बैठक हुई आहूत
रामपुर । आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जिन परियोजनाओं को सत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है 

उनको समिति के माध्यम से सत्यापन कराकर विभाग को हस्तांतरित कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में स्थिति असंतोषजनक पाई गई है उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

बैठक में कुछ कार्यदाई संस्थाओं द्वारा परियोजनाएं/ भवन हस्तगत किए जाने के पश्चात विभागाध्यक्षों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति आदि के सुचारू रूप से संचालन न होने के संबंध में अवगत कराया गया इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल कमेटी 

गठित कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नाला निर्माण आदि ऐसी परियोजनाएं जिनका निर्माण कार्य मानसून सत्र से पूर्व किया जाना आवश्यक है इसके संबंध में संबंधित जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई 

संस्था को तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित विभागाध्यक्ष को करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी रामपुर को निर्देशित किया 

कि विभाग अध्यक्षों की अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि वह प्रत्येक माह पोर्टल पर आंकड़ों की फीडिंग हो जाए और फीडिंग के अभाव में यदि किसी विभागाध्यक्ष की रैंकिंग प्रभावित होती है तो उसका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close