झुमके से नहीं अब नाथ कारीडोर से है बरेली की पहचान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

झुमके से नहीं अब नाथ कारीडोर से है बरेली की पहचान

Tuesday, April 1, 2025 | April 01, 2025 Last Updated 2025-04-01T14:52:00Z
    Share
झुमके से नहीं अब नाथ कारीडोर से है बरेली की पहचान
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे।बरेली कॉलेज में सभा के दौरान कहां की बरेली की पहचान झुमके से नहीं,नाथ कारीडोर से है। सरकार ने बरेली में नाथ कारीडोर विकसित कर इसकी पौराणिक पहचान दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 933 करोड रुपए की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी की।

मुख्यमंत्री के द्वारा बरेली से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अत्यधिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2554 नई एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ भी किया गया। पिछले 8 वर्षों में बरेली में नहीं हुआ एक भी दंगा प्रदेश में है सब कुछ चंगा ही चंगा। जो एंबुलेंस अन्य सरकारों में 17 मिनट का टाइम लेती थी वही एंबुलेंस अब 7 मिनट का टाइम लेती है।
बरेली जिला आज स्मार्ट सिटी के रूम में अपनी धमक देश और दुनिया में स्थापित कर रहा है। सीएम योगी ने लोगों को स्कूल चलो अभियान से हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। 

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 96% स्कूलों में टॉयलेट ,पेपर फ्लोरिंग, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई। अटल आवासीय विद्यालय की तर्ज पर प्रदेश के हर जनपद में होगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय। 

पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार से इंसेफलाइटिस को पूरी तरह से नियंत्रित किया गया। प्रदेश में 44 ने सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए गए। 7740 निराश्रित को आश्रय स्थलों में 14 लाख गौवंश की हो रही है देखभाल।

दंगा प्रदेश को बनाया उत्तम प्रदेश। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया 2017 से पहले बरेली में दंगे होना एक आम बात थी लेकिन पिछले 8 वर्षों में यहां पर एक भी दंगा नहीं हुआ अब बरेली में दंगा नहीं सब कुछ चंगा ही चंगा है उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा करने की हिम्मत करने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि गौ और गंगा भारत की परंपरा का ही हिस्सा है। नमामि गंगे परियोजना से गंगा निर्मल हुई जिसके चलते प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ और 66 करोड़ श्रद्धालु ने गंगा स्नान कर गंगा मां के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने बरेली में बनने वाली एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भी जिक्र किया यह टाउनशिप 113 हेक्टर में विकसित की जाएगी जिसमें 150 से अधिक उद्यमियों को प्लाट मिलेगा जिससे बरेली में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री जाकर अरुण कुमार ,प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ,भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुरविजय सिंह शाक्य ,बरेली के महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ,बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ,बरेली के एमएलसी कुमार महाराज सिंह, वहोरनलाल मौर्य, बरेली के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉक्टर डीसी वर्मा ,फरीदपुर से विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा शर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष सक्सेना, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत बरेली मंडल के कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कस्बा फतेहगंज पूर्वी से नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ,व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राठौर, फरीदपुर से प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर,फरीदपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष,फतेहगंज पूर्वी के भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close