रामपुर । महिला थाना रामपुर पर जनपद रामपुर निवासी एक महिला द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। शिकायत में उन्होंने अपने पति पर वैवाहिक विवाद का आरोप लगाया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 18.04.2025 को पुलिस अधीक्षक
,रामपुर के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रजनी द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा दोनों पक्षों को काउंसलिंग हेतु बुलाया गया। कई चरणों में निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से काउंसलिंग कराई गई, जिसके फलस्वरूप दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझ विकसित हुई
और विवाद का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। काउंसलिंग उपरांत शिकायतकर्ता एवं उनके पिता ने पुलिस विभाग के प्रति गहरी संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके मन में पुलिस के प्रति जो नकारात्मक धारणा थी, वह अब पूरी तरह से बदल गई है
उन्हें यह अनुभव हुआ कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था की रक्षक है, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
महिला थाना रामपुर की यह पहल नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है तथा पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को समाज में और सुदृढ़ करती है ।