बिसौली क्षेत्र के गांव सिचौली में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती एवं मूर्ति का लोकार्पण किया गया
बिसौली- बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव सिचौली में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी 300वीं जन्म स्मृति के उपलक्ष में पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ़ राजू भैया ने कार्यक्रम में
पहुंचकर सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य द्वारा सिचौली गांव के चौक पर अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति का लोकार्पण किया गया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी
इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ और स्थान में मंदिर बनवाए
व बावड़ियों का निर्माण कराया मार्ग बनवाये भूखों के लिए अन्न केंद्र खुलवाए प्यासों के लिए प्याऊ लगवाए जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा राजमाता अहिल्याबाई की विरासत आज भी जीवित है।
उनकी याद में कई स्मारक और नामकरण किए गए हैं, जैसे कि इंदौर हवाई अड्डा और इंदौर विश्वविद्यालय । उनके कार्य और जीवन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
इस अवसर पर हरिओम पाराशरी. दुर्गेश वार्ष्णेय अमित पाठक शैलेन्द्र शर्मा निगमेश मिश्रा. राधेश्याम प्रधान. भैरो प्रसाद मौर्य. प्रभाकर शर्मा निहाल मौर्य नीटू पाल व अन्य लोग मौजूद रहे।