सड़क डलवाने के लिए विधायक बिसौली से मिले राहुल गुप्ता,सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क डलवाने के लिए विधायक बिसौली से मिले राहुल गुप्ता,सौंपा ज्ञापन

Sunday, May 11, 2025 | May 11, 2025 Last Updated 2025-05-11T09:33:45Z
    Share
सड़क डलवाने के लिए विधायक बिसौली से मिले राहुल गुप्ता,सौंपा ज्ञापन 
बिसौली:- साईं विहार कॉलोनी बिसौली की पॉश कॉलोनी में गिनी जाती है यहां की 30 फीट चौड़ी सड़कें आवागमन में होने वाली दिक्कतों को दूर करती हैं। हाईवे के निकट यह कॉलोनी बिसौली की ग्रेटर बिसौली मानी जाती है लेकिन बात करें जब यहां की सड़कों की तो यहां की सड़क कुछ और ही बयां करती हैं।

 टूटी-फूटी सड़कें मानो यहां की नगर पालिका पर बोझ बनी हुई है। कई सालों से कॉलोनी के लोग नगर पालिका प्रशासन बिसौली से सड़क डलवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। 

सड़क डलवाने को लेकर कॉलोनी के लोगों ने एक बैठक की जिसमें अनूप आसल ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य जी से सड़क डलवाने का प्रस्ताव रखा। राहुल गुप्ता ने एक ज्ञापन तैयार किया और कॉलोनी के सभी लोगों ने उस पर साइन किए, रविवार को राहुल गुप्ता ने साईं

 विहार कॉलोनी की तरफ से विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य को सड़क डलवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
विधायक बिसौली ने जल्दी ही अपनी कार्य योजना से सड़क डलवाने का आश्वाशन दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close