सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Friday, May 9, 2025 | May 09, 2025 Last Updated 2025-05-09T13:23:45Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

रामपुर । आपको बताते चलें कि आज दिनांक 9 मई 2025 दिन शुक्रवार को जनपद के मिलक नगर में प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में वंदना सत्र में देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान आनंद पाल सिंह जी ने

 एवं कार्यक्रम मुख्य वक्ता भीमसेन गंगवार, अभिभावक नरेश कुमार, कार्यक्रम के संयोजक आकाश गुप्ता जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात महान योद्धा महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान भीमसेन

 गंगवार ने अपने संबोधन में कहा की मेवाड़ के राजपूत राजा महाराणा प्रताप सिंह के सम्मान में महाराणा प्रताप की जयंती उत्सव मनाया जाता है। इस महान शासक को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए मुख्य संघर्ष की शुरुआत की थी। 

हल्दीघाटी के युद्ध में उन्होंने सबसे प्रसिद्ध मुगल शासक सम्राटों में से एक अकबर के साथ लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम में आचार्य जी ने दो पंक्तियों के माध्यम से बताया कहा कि-

 है प्यार अगर इस धरती से, 
  तो फिर दोनों बाजू खोलो ।
  राणा चेतन के साथ-साथ, भारत माता की जय बोलो ।।

यह बात कह कर आचार्य जी ने अपनी संबोधन को विराम दिया। प्रधानाचार्य जी ने महाराणा प्रताप के श्री चरणों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह ऐसे ही महापुरुषों की देन है हमें ऐसे महापुरुषों के इतिहास को अवश्य पढ़ाना चाहिए 

तथा उनके जीवन चरित्र से हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमान आनंद पाल सिंह जी को पगड़ी पहनाकर व कृपाण भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संगीत आचार्य शुभम सक्सेना जी ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close