झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट देवयानी यादव को बरेली का नया मुख्य विकास अधिकारी* नियुक्त किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट देवयानी यादव को बरेली का नया मुख्य विकास अधिकारी* नियुक्त किया गया

Thursday, May 15, 2025 | May 15, 2025 Last Updated 2025-05-15T16:03:59Z
    Share
झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट देवयानी यादव को बरेली का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हाल में ही किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 11 जिलों के जिला अधिकारियों को भी हटाया गया है। 

इसी क्रम में झांसी में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट 2021 बैच की आईएएस अधिकारी देवयानी को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। देवयानी यादव मूल रूप से महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी थी, जिनको विवाह के आधार पर उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया था। देवयानी यादव मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है इनके पिता एक सिविल सेवक हैं ।

इन्होंने चार बार असफलता का मुंह देखा और पांचवें प्रयास में अकाउंट सेवा में नौकरी प्राप्त की। उन्होंने हर को न मानते हुए फिर से प्रयास किया और अपने छठे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा को पास कर 11वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया इसके लिए उन्होंने वीकेंड का इस्तेमाल किया और सफलता के ऊंचाई तक पहुंची।

IAS देवयानी के पति शिवम आशुतोष 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हाल में ही झांसी में सहायक पुलिस अधीक्षक एसएसपी के रूप में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। उनका प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और वह अपने अगले प्रशिक्षण के लिए झांसी से प्रस्थान कर गए हैं। 

बरेली में तैनात मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश को मथुरा नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक फेर बदल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही को तय करना है।

IAS देवयानी और IPS शिवम आशुतोष की है नई नीतियां प्रदेश में युवा और प्रतिभाशाली अधिकारियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं तो प्रशासनिक सुधार और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close