फरीदपुर से दिल्ली आनंद विहार के लिए नई बस सेवा का हुआ शुभारंभ
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
तहसील फरीदपुर में नगर वासियों की बहुत लंबे समय से चली आ रही फरीदपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा की मांग फरीदपुर के विधायक माननीय डॉक्टर श्याम बिहारी लाल के अथक प्रयासों से शुक्रवार को बस सेवा प्रारंभ कर दी गई है।
सभी नगर वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। फरीदपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र को उद्योग में बढ़ावा मिलेगा। विधायक डॉक्टर श्री श्याम बिहारी लाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अमरोहा डिपो के ए आर एम अनिल कुमार,रोहिलखंड डिपो के ए आर एम अरुण बाजपेई ,भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रतुलअग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अतीश अग्रवाल,
राजीव मिश्रा एवं युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, एडवोकेट अनूप नारायण मिश्रा पर्वत सिंह अनिल कश्यप विनोद राठौर विजय राजेश गुप्ता , उर्वेश चौहान एवं भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नगर वासियों ने विधायक जी को धन्यवाद दिया।