जमीन विवाद के चलते लिपिक को मारी गोली, हालत गंभीर, रिश्तेदार पर आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीन विवाद के चलते लिपिक को मारी गोली, हालत गंभीर, रिश्तेदार पर आरोप

Saturday, May 31, 2025 | May 31, 2025 Last Updated 2025-06-01T03:43:21Z
    Share
जमीन विवाद के चलते लिपिक को मारी गोली, हालत गंभीर, रिश्तेदार पर आरोप
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार रात जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर घायल लिपिक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

 बदायूं में जमीन विवाद के चलते बिसौली थाना क्षेत्र के गांव बसई में प्लॉट पर बैठे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने शुक्रवार रात दस बजे गोली मार दी। उन्हें घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

बिसौली क्षेत्र निवासी निशांत पाठक (28) बदायूं के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में लिपिक हैं। उन्हें पिता डॉ. नंद किशोर पाठक के निधन पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। घायल निशांत ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह एमएफ हाईवे पर स्थित अपने प्लॉट पर बैठे थे। तभी कार से चार लोग उनके पास आए। दो लोग उनसे कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। 

निशांत ने बताया कि रिश्तेदारों से उनका जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा है। हत्या की नीयत से उन्हें गोली मारी गई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है। फिर भी घायल द्वारा दी गई मौखिक जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close