बुद्ध पूर्णिमा पर कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया पुण्य लाभ कमाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बुद्ध पूर्णिमा पर कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया पुण्य लाभ कमाया

Monday, May 12, 2025 | May 12, 2025 Last Updated 2025-05-12T13:26:02Z
    Share
बुद्ध पूर्णिमा पर कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया पुण्य लाभ कमाया 
कछला बदांयू 12 मई।

धर्म नगरी कछला में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान करने से असीम पुण्य की प्राप्ती होती है।
बुद्ध पूर्णिमा यानि भगवान विष्णु का धरती पर भगवान बुद्ध रूप में अवतरण का दिन, बुद्ध पूर्णिमा का स्नान तीर्थ नगरी कछला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधी रात से ही शुरू हो गया। इस अवसर पर स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु धर्म नगरी कछला के भागीरथी घाट पर आये । ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने, गंगा की पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का कछला घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं के यहाँ पहुंचने और गंगा स्नान करने का सिलसिला दोपहर तक बदस्तूर जारी रहा।

मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने धरती पर बुद्ध रूप मे अवतार लिया था। भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त कर समाज को नय
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close