राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के मंडल उपाध्यक्ष हररूप शर्मा द्वारा अपने ग्राम जलालपुर तहसील बिसौली श्री रामचरितमानस का आयोजन किया
कल दिनांक -26.05.25 को राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के मंडल उपाध्यक्ष, हर स्वरुप शर्मा द्वारा अपने ग्राम जलालपुर (तहसील -बिसौली, ब्लाक -आसफपुर) में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ एवं भोजकार्यक्रम ( विशाल भंडारा )आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के परम आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा व जनपद एवं प्रदेश के पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभु श्री राम जी की आरती लेकर प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया।
आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के स्थानीय कार्यकर्ता सर्व राकेश कुमार मौर्य ,भीकम सिंह, आकाश शर्मा ,भुवनेश कुमार शर्मा
,महेंद्र पाल शर्मा ,अमित कुमार शर्मा ,रामनिवास शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा ,आदित्य कुमार शर्मा आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।