उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियो ने बगरैन चौकी प्रभारी से की मुलाकात बतायी समस्याए
विसौली - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ( रजि ) कस्वा बगरैन के नगर अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारियो ने नवागत चौकी प्रभारी बगरैन सुजीत कुमार सिह से मुलाकात की तथा व्यापरियो की समस्याए बताई नवागत चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने मुलाकात के दौरान
व्यापरियो को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया तथा कहा कि दिन और रात मे कस्वे के बाजार तथा व्यापरियो की सुरक्षा मे पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी रात मे और गस्त को वढाया जायेगा आपके जान माल की सुरक्षा की गारण्टी पुलिस की है आपको कस्वे के बाजार मे आपकी दुकानो के आस पास कोई
भी संदिग्त या खुराफाती दिखे तुरन्त पुलिस को सूचित करे , जहा दुकानो पर सी सी टी वी कैमरे लगे है वह 24 घंटे चालू रखे । जहा दुकानो पर सी सी टी वी कैमरे न लगे है सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारी कैमरे लगवा ले । जिससे किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी हासिल हो सके । व्यापारियो ने कस्वे के मैन चौराहे पर प्रतिदिन
ई रिक्शाओ से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पेशकश की कहा कि वेलगाम ई रिक्शा वाले दुकानो के आगे रोड पर मनमानी तरीके से ई रिक्शा खडा कर लेते है जिससे व्यापारियो तथा ग्राहको को परेशानी उठानी पडती है ।
वही व्यापरियो ने नवागत चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह का स्वागत किया ।
मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता महामंत्री नवनीत सुमन जिलाउपाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह नगर उपाध्यक्ष राशिद खान दीपक वास्णेय विपिन गुप्ता दीनदयाल महेश्वरी संतोष गुप्ता महेश गुप्ता सुनील सुमन प्रशांतगुप्ता विकास गुप्ता तेजपाल शर्मा मैजूद रहे ।