पूर्वी पुलिस के द्वारा 12 बोर नाजायज बंदूक सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्वी पुलिस के द्वारा 12 बोर नाजायज बंदूक सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Friday, June 6, 2025 | June 06, 2025 Last Updated 2025-06-06T12:57:05Z
    Share
।।पूर्वी पुलिस के द्वारा 12 बोर नाजायज बंदूक सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के आदेश अनुसार अपराधियों की धर-पकड़ एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी

 शिखा वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा ग्राम गुलरिया मकरंदपुर रोड पर नदी के पास बनी पुलिया पर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने 

अपराधी राजेश पुत्र छेदांलाल निवासी ग्राम गुलरिया मकरंदपुर थाना फतेहगंज पूर्वी को एक 12 बोर नाजायज बंदूक एवं दो जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। 

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 221 /25 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई प्रचलन में है। 

गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक मोहम्मद मारूफ उप निरीक्षक बाल किशन ,हेड कांस्टेबल मोहम्मद इजहार खान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close