30 साल की मामी को 20 साल का भांजा लेकर फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

30 साल की मामी को 20 साल का भांजा लेकर फरार

Saturday, June 14, 2025 | June 14, 2025 Last Updated 2025-06-15T01:36:28Z
    Share
30 साल की मामी को 20 साल का भांजा लेकर फरार 

 संपादक राहुल शर्मा बदायूं 
Mami Bhanja Love Story: 30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया 22 साल का भांजा, इस बहाने घर से निकली थी महिला, सालों से था दोनों का चक्कर

30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया 22 साल का भांजा, इस बहाने घर से निकल गई मानी

भांजा अपनी सगी मामी के साथ फरार, साथ में ले गई नकदी और गहने।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

पुलिस अफजल और खुशनुमा की तलाश में सक्रिय।

बदायूं: Bhanja Ran Away With Mami उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Bhanja Ran Away With Mami पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुलबहार ने आरोप लगाया कि उसका भांजा अफज़ाल (22) उसकी पत्नी और अपनी सगी मामी खुशनुमा (30) को ही लेकर फरार हो गया है। महिला कथित तौर पर अपने साथ 30,000 रुपये नकद और गहने भी ले गयी है। पुलिस के मुताबिक गुलबहार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है, उसे गांव लौटने पर स्थिति का पता चला। खुशनुमा 10 जून की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह दवा लेने बिसौली जा रही है। हालांकि, वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस के अनुसार जब गुलबहार ने उसे फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद था। शक होने पर वह सीधे दिल्ली से अपने गांव पहुंचा, जहां उसने पाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा उसके भांजे अफजल के साथ फरार हो गई है। उघैती थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश शर्मा ने पुष्टि की कि महिला के पति की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस अफजल एवं खुशनुमा की सक्रियता से तलाश कर रही है। एस एच ओ कमलेश मिश्रा ने कहा एक-दो दिन में उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close