लूट की घटना के इरादे से खडे कार सवार अन्तर्जनपदीय बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड में दो शातिर बदमाश किये गए गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लूट की घटना के इरादे से खडे कार सवार अन्तर्जनपदीय बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड में दो शातिर बदमाश किये गए गिरफ्तार।

Monday, June 23, 2025 | June 23, 2025 Last Updated 2025-06-24T03:16:54Z
    Share
लूट की घटना के इरादे से खडे कार सवार अन्तर्जनपदीय बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड में दो शातिर बदमाश किये गए गिरफ्तार।
 बदमाशों से दो अवैध शस्त्र तथा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद।
 *बदमाशों के कब्जे से एक अदद ईको कार बरामद।

घटना का विवरण-
आज दिनांक 23/24.06.2025 की रात्रि में वजीरगंज थाना पुलिस टीम गस्त में मामूर थी तभी आवंला बिसौली मार्ग पर भवानीपुर तिराहे के पास एक ईको कार रास्ते से हटकर आड में खडी दिखाई दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर जैसे ही पुलिस टीम ईको कार के पास जाने हेतु बढी तभी कार के पास खडे
 व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्तगण पर फायर किये गये, जिसमे अभियुक्त किशोर कश्यप पुत्र नन्हे लाल कश्यप नि० रोधी थाना सुभाषनगर बरेली उम्र 39 वर्ष बांए पैर में तथा प्रेमपाल पुत्र भगवान स्वरुप निवासी ग्राम निजामपुर मंडी थाना

 जहानाबाद जिला पीलीभीत उम्र 24 वर्ष दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। अन्य 02 अभियुक्तगण पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये मौके से भाग गये। अभियक्तगण लूट करने के इरादे से भवानीपुर तिराहे के पास ईको कार के साथ खडे
 थे। जिनमें से दो अभियुक्तगण किशोर कश्यप व प्रेमपाल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं मे भर्ती किया गया है। थाना वजीरगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 
नाम पता गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण
1. किशोर कश्यप पुत्र स्व नन्हे लाल कश्यप नि० रोधी थाना सुभाषनगर बरेली उम्र 39 वर्ष।
2. प्रेमपाल पुत्र भगवान स्वरुप निवासी ग्राम निजामपुर मंडी थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत उम्र 24 वर्ष।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-
1. अभियुक्त किशोर कश्यप से एक अदद तमंचा 315 बोर दो नाली तथा 02 जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद।
2. अभि० प्रेमपाल से एक अदद तंमचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद।
    01 अदद ईको कार न0 UP 26 AT 07321

आपराधिक इतिहास (किशोर उपरोक्त)
1. मु0अ0स0 349/22 धारा 384/506 भादवि थाना सुभाषनगर जिला बरेली
2. मु0अ0स0 237/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/251B(a)/27 ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ ।
*आपराधिक इतिहास (प्रेमपाल उपरोक्त)*
1. मु0अ0सं0 237/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/251B(a)/27 ए एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
अपराध निरीक्षक बाबूराम गौतम थाना वजीरगंज
उ०नि० श्री सुजीत कुमार थाना वजीरगंज
उ०नि० श्री जगवीर सिंह थाना वजीरगंज
हे0का0 460 सत्यवीर थाना वजीरगंज
हे0का0 244 रफीक अहमद थाना वजीरंगज
का0 2081 अमरजीत थाना वजीरगंज
का0 1273 सुरेन्द्र थाना वजीरगंज
का0 1766 हिमांक थाना वजीरगंज
का0 1245 चरन सिंह थाना वजीरगंज
का0 1121 सतीश थाना वजीरगंज
का0 1304 विशान्त थाना वजीरगंज

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close