पाकिस्तानी महिला बरेली में रहकर प्राप्त कर रही सरकारी राशन।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पाकिस्तानी महिला बरेली में रहकर प्राप्त कर रही सरकारी राशन।।

Friday, June 13, 2025 | June 13, 2025 Last Updated 2025-06-13T15:11:40Z
    Share
।।पाकिस्तानी महिला बरेली में रहकर प्राप्त कर रही सरकारी राशन।।

फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया।

तलाशी अभियान के दौरान हुआ खुलासा।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

बरेली में रोहिंग्या बांग्लादेशी तलाशी अभियान के अंतर्गत एक बड़े फर्जी वाले का खुलासा हुआ। बरेली में दीर्घकालिक बीजा पर रह रही पाकिस्तानी महिला ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपना राशन कार्ड भी बनवा लिया और वह सरकारी राशन भी ले रही है। अब 83 के दौरान पकड़े जाने पर इस बात का खुलासा हुआ अब पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
जनपद बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना बारादरी इलाके में एक पाकिस्तानी महिला दीर्घकालिक बीजा पर रह रही है उसने खुद को परिवार का मुखिया दर्शाकर फर्जी राशन कार्ड भी बनवा लिया और उसे राशन कार्ड से राशन भी प्राप्त कर रही थी। इसका खुलासा शहर में बांग्लादेशियों की तलाशी अभियान के दौरान हुआ। खुलासा होने पर थाना बारादरी पुलिस ने पाकिस्तानी महिला के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने महिला की रानी शुरू कर दी है।

थाना बारादरी में तैनात उप निरीक्षक सौरभ तोमर ने पाकिस्तानी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकराई है। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में एसपी के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहगिया एवं बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन खोज के तहत जब उप निरीक्षक सौरभ तोमर सूचनाओं एकत्रित कर रहे थे तभी उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि एक पाकिस्तानी नागरिक फरहत सुल्तान दीघाकॉलिक बीजा पर थाना बारादरी के सूफी टोला मोहल्ले में रह रही है। 

पाकिस्तानी महिला भारत ने सूफी टोला के निवासी साहिद खलील से निकाह कर लिया है इतना ही नहीं फरहत ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनवा कर खुद को परिवार का मुखिया दर्शा कर भारतीय राशन कार्ड भी बनवा लिया। भारत को जब भारत देश की नागरिकता प्राप्त ही नहीं है 

तो ऐसे में उसका आधार और राशन कार्ड कैसे बन गया इसकी भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पाकिस्तानी महिला फरहत के जाली दस्तावेज बनाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close