विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत आज भगवानपुर कुंदन, निवडिया में हुआ एक बैठक का आयोजन।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत आज भगवानपुर कुंदन, निवडिया में हुआ एक बैठक का आयोजन।।

Thursday, June 12, 2025 | June 12, 2025 Last Updated 2025-06-12T13:31:20Z
    Share
विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत आज भगवानपुर कुंदन, निवडिया में हुआ एक बैठक का आयोजन।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम भगवानपुर कुंदन ,निवडिया में आज 12/ 6 /2025 को विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आईवीआरआई बरेली के कृषि एवं पशुपालन से जुड़े वैज्ञानिक, कृषि विभाग बरेली से जुड़े तमाम आला अधिकारी, 
मत्स्य विभाग पशुपालन विभाग सहकारिता विभाग सिंचाई विभाग गणना एवं भूमि संरक्षण के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर वहां पर मौजूद किसानों को कृषि संबंधित तमाम जानकारियां प्रदान की। राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा किसानों और कृषि खेत में चलाई जा रही तमाम तरह की योजनाएं बताई गई 
और वर्तमान में चल रही योजनाओं का वहां पर मौजूद किसानों से फीडबैक लेकर उसको राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजने हेतु फीडबैक लिया गया। जिससे किसान एवं कृषि हित में और अच्छी से अच्छी योजनाएं लाई जा सके जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। 

बैठक में उपस्थित किसानों ने वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुना और खेती व पशुपालन से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिसका उन्हें उचित जवाब दिया गया। वक्त बैठक में ग्राम निवडिया के किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लगभग देवरिया क्षेत्र के 150 किसानों ने उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र पाल, क्षेत्र के *उन्नतशील किसान मनोज शर्मा*, अनुभवी कृषक राजकुमार पाल के साथ-साथ डेयरी संचालक और कृषक सचिन शर्मा जैसे अधिकतर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

इसके अलावा आयोजन में आईवीआरआई से *वैज्ञानिक* डॉक्टर अमित कुमार डॉक्टर, के के के रजत ,डॉक्टर सागर ,डॉक्टर चंद्र कुमार ,डॉक्टर विकास कुमार ने पशुपालन ,कृषि ,पशु रोग की तमाम जानकारियां किसानों को प्रदान की। 
इसके अलावा अन्य विभाग से आए हुए 

अधिकारी कृषि विभाग के एमपी सिंह, भूमि संरक्षण निरीक्षक हरवंश गंगवार,गन्ना सुपरवाइजर विजय चौहान ,लघु सिंचाई विभाग से अरविंद कुमार, पशु चिकित्सा, पशुपालन विभाग से डा.मनीष यादव ने अपने-अपने विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजना एवं कार्यक्रम की जानकारी किसानों को प्रदान की।

किसानों के अनुसार समय-समय पर इस तरह की तमाम जानकारियां मिलती रहे तो किसान अपनी आय को दोगुना कर सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close