उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर की ओर से नवांगतुक उप कृषि निदेशक एवं नवांगतुक जिला विद्यालय निरीक्षक का पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर के एक शिष्टमंडल मंडल ने पंडित राम बाबू शर्मा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में नव आगंतुक उप कृषि निदेशक श्री रामकृष्ण सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमतीअंजलि अग्रवाल जी के कार्यालय में उपस्थित होकर 1:40 पर से भेंटकर वार्ता कर पुष्प गुच्छ देकर के सादर सम्मानित किया है
दोनो जिले के शीर्षस्थ अधिकारियों के द्वारा शिषमंडल के पदाधिकारी गणों कर्मचारी समाज हित में सार्थक निर्णय लेने तथा पूर्ण सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। और कर्मचारियों से भी पूरे मनोयोग से जनहित में चलाई जा रही सरकार की नीतियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
इस अवसर पर मुराद अली खान वरिष्ठ, उपाध्यक्ष चौधरी विश्व बंधु, कोषाध्यक्ष अजय कुमार अमर सिंह उपाध्यक्ष दिलशाद अली पाशा संगठन मंत्री बरकत अली संयुक्त मंत्री मनोज कांबोज मीडिया प्रभारी अक्षय भटनागर इत्यादि ने भाग लिया है। भेंट वार्ता के कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जगदीश सिंह पटेल ने किया।