आज दिनांक 28.06.2025 को बदायूँ कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राज्य कर विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दानवीर भामाशाह जी की जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारी सम्मान समारोह
कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ व्यापारी बंधुओं का सम्मान कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं
इस अवसर पर जीएसटी विभाग उपायुक्त गण विजय कुमार सोनी , संजीव पाठक , रवि कुमार , व्यापारी नेता गण,अधिवक्तागण,चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं नगर के सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे. जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता में भामाशाह जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा की भामाशाह एक दानवीर थे एक राष्ट्रभक्त थे वह धन्य देश की माटी है, जिसमें भामाशाह सा लाल पला।
उस दानवीर की यश गाथा को, मेट सका क्या काल भला॥
राष्ट्ररक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर शत-शत नमन।
दानवीर भामाशाह जी का त्याग एवं राष्ट्र सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है