बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं : अफसरों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं : अफसरों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

Monday, June 16, 2025 | June 16, 2025 Last Updated 2025-06-16T11:22:59Z
    Share
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं : अफसरों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

बिसौली :: बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों की समस्याएं सुनी। हर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, विद्युत समेत अनेक मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने रविवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया।जनता दर्शन कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग गांव से आए 65 से अधिक पीड़ित मिले। 

विधायक आशुतोष मौर्य ने उनकी समस्याएं सुनी। प्रार्थना पत्र लिया और भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। बिसौली विधायक ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना ही उद्देश्य है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, आवास, आंगनबाड़ी, विद्युत सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मामले आए। विधायक आशुतोष मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close