विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा भाकियू चढूनी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा भाकियू चढूनी।

Friday, July 11, 2025 | July 11, 2025 Last Updated 2025-07-11T13:00:53Z
    Share
विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा भाकियू चढूनी।
बदायूँ: आज दिनांक 11 जून को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की इकाई ने किसानों एवं जनहित की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए मालवीय आवास ग्रह पर मासिक पंचायत का आयोजन किया पंचायत को संबोधित करते जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा विकास खण्ड उसावा के ग्राम टिकरा में पेयजल की आपूर्ति बीते एक माह से बाधित चल रही है। जनरेटर ऑपरेटर जो है वो पार्ट्स चोरी का बहाना बना देता है। जिसके चलते भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत बनी हुई है इसको देखते हुए जनहित की इस माँग को वरीयता क्रम में रखते हुए समाधान कराया जाए जिससे लोगो को शुद्ध जल मिल सके। वही बिल्सी तहसील के ग्राम पिण्डोल में पानी के ओवरहैड टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि प्रत्येक दिन पानी की सप्लाई के जनरेटर पर और डीज़ल की खपत पर निर्भर है जिसके चलते खपत ज्यादा दिखाई जा रही है। ये जाँच का विषय है साथ ही साथ नागरिकों को पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
बिल्सी तहसील के ग्राम पिण्डोल में इस गर्मी के मौसम में विधुत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। विधुत विभाग को शासन प्रशासन के आदेशानुसार बिजली आपूर्ति कराई जाए। वही वेहटरा में लोगो को किचढ भरी सडको से निकलना मुश्किल हो रहा है उधर उझानी नगर में पीलीभीत- बरेली- मथुरा-भरतपुर राजमार्ग (आबादी क्षेत्र) का चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सघन आबादी क्षेत्र को फोरलेन से बाहर रखा गया है। जबकि घनी आबादी क्षेत्र ही स्थाई अतिक्रमण की जद में है इसी कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से सावन माह में लाखों शिव भक्त भी इसी मार्ग से गुज़रते हैं।

 इस पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर चौड़ीकरण कराया जाए। जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सोपा जिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा जनपद में जिस तरह से सोत नदी को शासन ने पुनर्जीवित करने का आदेश दिया है ठीक उसी प्रकार भैंसोर नदी, महावा नदी एवं अरिल नदी को भी पुनर्जीवित कराने के लिए शासन से स्वीकृति दिलाने का कार्य किया जाए। 

व पूरे जनपद में आवारा गौवंश का आतंक है। किसानों की खड़ी फसलें उजड़ रही हैं। ग्राम प्रधान व सचिव इन आवारा गौवंश को गौशाला में भेजने में नाकाम साबित हो रहे हैं। वही गौशाला को मिलने वाला बजट का बन्दर बाट हो रहा है। जो चुनिंदा गौवंश गौशाला में बंद हैं उनकी स्थिति दयनीय है। जाँच कराकर कार्यवाही की जाए। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा जनपद भर में बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा सड़कों पर फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं। 

जिसमें नाबालिग बच्चे व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी ई-रिक्शे सड़क पर दौड़ रहे हैं। इस अवसर पर बीयीशु दास शरिफ अब्बासी,कल्लू,सोनू कश्यप,रामनाथ वर्मा,रामपाल भगत जी,भूपेंद्र कुमार,सुरेश चंद्र गुप्ता,अजय सैनी,नूरुद्दीन,बोबी सिंह,असलम,भूपेंद्र कुमार,मुन्शी, अकील खां,शिव जोशी,
आदि लोग रहे मौजूद।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close