14 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

14 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन

Wednesday, July 9, 2025 | July 09, 2025 Last Updated 2025-07-09T13:50:06Z
    Share
14 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन
बदायूँ: 09 जुलाई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा 14 जुलाई, 2025 को रोजगार मेले का आयोजन चन्द्रिका देवी इण्टर कॉलेज उझानी रोड बदायूँ में किया गया है।

 जिसमें 10-15 सेवायोजित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं 15 जुलाई, 2025 ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस’’ का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें रोजगार मेले में चयनित होने वाले लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं विगत 02 वर्शो से उच्चतम सैलरी प्राप्त कर रहे 

लाभार्थियों को कौशल यूथ आईकन से मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध रहेगे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close