उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य संवर्धन योजना अन्तर्गत वर्ष 2024 के लिए बाल साहित्य सम्मानों के लिए आवेदन आमंत्रित,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य संवर्धन योजना अन्तर्गत वर्ष 2024 के लिए बाल साहित्य सम्मानों के लिए आवेदन आमंत्रित,

Tuesday, July 22, 2025 | July 22, 2025 Last Updated 2025-07-22T14:11:20Z
    Share
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य संवर्धन योजना अन्तर्गत वर्ष 2024 के लिए बाल साहित्य सम्मानों के लिए आवेदन आमंत्रित,
युवा रचनाकारों को प्रोत्साहन के लिए कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बदायूं: 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित बाल साहित्य सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। उक्त सम्मानों में सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्म्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, 

शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमा वर्मा बाल नाटक सम्मा, आचार्य कृष्ण विनायक फड़ेक बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए जनपद बदायँू 

के साहित्यकारों व साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित हैं। संस्तुतिकर्ला का स्पष्ट नाम पता दूरभाष साहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उनका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। एक संस्तुूति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य होगी, प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी।

 आवेदन प्रपत्र का प्रारुप व सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान बाल साहित्य सम्मान नियमावली, 2015 अन्तर्गत संस्थान की बेबसाइट ूूूण्नचीपदकपेंदेजींदण्पद पर उपलब्ध है। सम्मानों की संस्तुतियां व्यक्तिगत रुप से अथवा डाक द्वारा मूल रुप में हस्ताक्षर सहित निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 

राजर्षिक पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ को भेजना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नही किया जायेगा। उक्त समस्त बाल साहित्य सम्मान संस्थान द्वारा सम्बन्धित नियमों के अन्तर्गत प्रदान किये जायेंगे, जिन पर संस्थान का निर्णत अन्तिम होगा तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार्य होगी।

युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी, कविता, निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रवष्टियां आमंत्रित की गयी है। कविता, कहानी, निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) होनी चाहिए। निबन्ध भारतीय संस्कृति और कुम्भ विषय पर केन्द्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा।

 कहानी, कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी कविता एवं निबंध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी, कविका, निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। 

पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 01 सितम्बर 2025 है। प्रविष्टियां निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षिक पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी।

 प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी, कविता, निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। चयनित युवा रचनाकारों में प्रथम पुरस्कार राशि 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 4000 रुपए, सांत्वना पुरस्कार दो 2000 रुपए दी जायेगी।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close