श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पावन पर्व

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पावन पर्व

Friday, July 25, 2025 | July 25, 2025 Last Updated 2025-07-26T06:04:32Z
    Share
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पावन पर्व

मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बदायूं मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से कक्षा द्वादश तक की बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया.
प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से द्वादश तक मान्या, सोनम, आराध्या, आयुषी, निखत, वंशिका, अपराजिता,वैष्णवी, प्रतिज्ञा,खुशी शर्मा,अल शिफा, चैतन्या,कामिनी शाक्य, साक्षी, अवंतिका राज,आराध्या एवं साक्षी जाधव प्रथम स्थान पर रहीं.

निर्णायक मंडल में प्रीती सिंह पुंढीर. कुसुम, रूपाली रस्तोगी, शिवांशी वैश्य, शैलजा सिंह, प्रियंका सक्सेना, रुचि चौहान, सेजल सक्सेना, रिचा मिश्रा, मीनू पटेल, आरती पाठक रहीं. प्रतियोगिता संयोजक हिमांशु उपाध्याय एवं प्रवेश कुमार मिश्रा रहे.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने हरियाली तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की.
 इस मौके पर कमलेश कुमार, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रान्त प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, दीक्षा गोस्वामी, रुचि महेश्वरी, अनुज पटेल, शैलेंद्र सिंह, विष्णु शाक्य सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close