पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर चेकिंग अभियान में नौ बच्चों को कराया रेस्क्यू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर चेकिंग अभियान में नौ बच्चों को कराया रेस्क्यू

Friday, July 4, 2025 | July 04, 2025 Last Updated 2025-07-04T15:05:48Z
    Share
पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर चेकिंग अभियान में नौ बच्चों को कराया रेस्क्यू

रामपुर। आज दिनांक 04 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन जनपद रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान, बाल-भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल-विवाह तथा महिलाओं से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जन-जागरुकता अभियान चलाया गया । चैकिंग अभियान में थाना गंज व अजीमनगर क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढाबा, मोटरसाइकिल , कपडा शोरूम आदि से 09 बच्चो को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण कराकर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के

 सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम के संबंध मे मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहों, होटल, ढाबा मालिकों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close