बाइक की टक्कर लगने से बच्चे की मौत।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल फतेहगंज पूर्बी
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के कटिया गांव निवासी ताराचंद गुरुवार शाम आटो से अपनी साली कन्यावती के साथ फतेहगंज पूर्वी के गांव भदपुरा जा रहा था।तभी रात नौ बजे के समय जब वह लोग टिसुआ पहुंचे तो भदपुरा गांव की मोंड पर सड़क किनारे आटो खड़ा कर लिया।
तभी ताराचंद का चार वर्ष का बेटा शिव अपनी मौसी के साथ पेशाब करने को गया वापस आते समय सड़क पार करते समय भदपुरा गांव की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार की बाइक से बच्चे की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें बच्चा गम्भीर रुप से घायल हो गया।
आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर फरीदपुर सरकारी अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बच्चे के पिता ने बताया कि शिव उनका अकेला बेटा था उसकी मां शिवानी का ऑपरेशन हुआ था इसलिए वह नहीं आयी थी।परिवार पर बच्चे की असमय मौत से गमों का पहाड़ टूट गया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है बाइक सवार की तलाश की जा रही है परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।