।।क्रेनलिफ्ट की टक्कर से प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई महिला मजदूर की मौत।।
चालक हुआ फरार
महिला ने इलाज के दौरान थोड़ा दम
तहसील फरीदपुर जनपद बरेली क्षेत्र में स्थित द्वारकेश चीनी मिल के सामने पंचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार को काम कर रही एक दलित महिला मजदूर रेखा उम्र लगभग 50 वर्ष की फैक्ट्री में चल रही क्रेनलिफ्ट से टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक तुरंत मौके से फरार हो गया।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज निवासी रेखा पत्नी देशराज सागर पिछले 1 वर्ष से प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रही थी। मंगलवार को वह रोजाना की तरह लड़कियों पर पानी डाल रही थी। इसी दौरान फैक्ट्री में मौजूद क्रेनलिफ्ट चालक ने लापरवाही से क्रेन चलाते हुए रेखा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की रेखा क्रेन के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के उपरांत अन्य मजदूरों ने उनको ट्रेन के नीचे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्राइवर की पहचान छुपा रहा फैक्ट्री प्रबंधन
मृतिका रेखा के बेटे सौरभ ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से क्रेन चालक की जानकारी मांगी लेकिन किसी ने भी ड्राइवर का नाम पता बताने से इनकार कर दिया। सौरभ के अनुसार वह चालक एक दिन पहले ही काम पर आया था और उसने आते ही लापरवाही से क्रेन चला कर मेरी मां को कुचल दिया जिससे उसकी जान चली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आज बुधवार को रेखा का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया। रेखा के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर फरीदपुर पुलिस के द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और चालक की तलाश भी की जा रही है। फरीदपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।