।।भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप व पत्रकारों के संबंध में गलत बयान बाजी के चलते जिला अध्यक्ष ने पद से हटाया।।
अब फरीदपुर पुलिस तलाश में जुटी।
जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर में 1 महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी आरोपी प्रदीप यादव की बातचीत के ऑडियो भी वायरल किए गए थे। ऑडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने प्रदीप यादव को नगर अध्यक्ष पद से पद मुक्त कर दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर किया जा सकता है।
*विस्तार*
जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम पर ₹500000 की मांग करने के मामले व पत्रकारों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव को उनके पद से हटा दिया गया है,
इसके साथ ही प्रदीप यादव को पार्टी की सदस्यता से बाहर करने की भी संस्तुति की गई है। नगर अध्यक्ष पद से हटाने के बाद तहसील फरीदपुर पुलिस आरोपी प्रदीप यादव की तलाश में जुट गई है।
बरेली की रहने वाली एक महिला ने एक महीने पहले अपने पति के साथ ही भारतीय जनता एवं मोर्चा के फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश के सहित कई
अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, किसके साथ-साथ महिला ने सोशल मीडिया पर दो ऑडियो भी वायरल किए थे। एक ऑडियो में प्रदीप यादव पीड़ित महिला से बहुत ही बुरी तरीके से गाली गलौज कर रहा है और दूसरे ऑडियो में पीड़ित महिला के पति से बात करता सुनाई दे रहा है इसमें प्रदीप यादव मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले महिला के पति से ₹500000 की डिमांड कर रहा है प्रदीप यादव का रहा है
कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी हिस्सा देता है।
कई लोग प्रदीप यादव को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बहुत ही करीबी बताते हैं। उसके कई फोटो मंत्री एवं विधायकों के साथ सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां की।
भारतीय जनता पार्टी के आवंला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह पर भी प्रदीप यादव की हरकतों को लेकर कटाक्ष किए गए। पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव को उनके करीबी बताकर उनके साथ के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों के द्वारा वायरल किए गए। अब भारतीय जनता का मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय के द्वारा भाजपा के आंवला
जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के आदेश पर प्रदीप यादव को पद से हटा दिया गया है। राजू उपाध्याय की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि प्रदीप की हरकतों की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी।
पद से हटाने के बाद आरोपी प्रदीप यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दिवस दी जा रही है प्रदीप यादव का अपराधिक विकास भी कंगाल जा रहा है जिसमें एक गरीब की झोपड़ी में आग लगाने के साथ ही उसे पर बुलडोजर चलाने का मामला भी सामने आया है जिसका मुकदमा तहसील फरीदपुर थाने में ही दर्ज है उसे दौरान प्रदीप यादव को जेल भी भेजा गया था। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप यादव की गतिविधियां संगठन में रहने लायक नहीं है इसलिए विचार विमर्श के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय के द्वारा प्रदीप यादव को पद से मुक्त कर दिया गया है अब उसकी सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारी को संस्तुति भेजी गई है।
*मंडल अध्यक्ष के द्वारा पत्रकारों के संबंध में की गई अभद्र भाषा पर फतेहगंज पूर्वी के पत्रकारों में पनपा रोष*
फतेहगंज पूर्वी के पत्रकारों के द्वारा एक निंदा प्रस्ताव पारित कर जिसमें तहसील फरीदपुर मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप यादव ने समस्त पत्रकारों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिस पर फतेहगंज पूर्वी एवं तहसील फरीदपुर के पत्रकारों के द्वारा प्रदीप यादव के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर खड़ा विरोध किया गया। भविष्य में किसी को भी पत्रकारों के खिलाफत भाषा का प्रयोग करने पर खुली चेतावनी भी दी गई। समस्त पत्रकारों के द्वारा एक राय होकर कहा गया कि पत्रकार सिर्फ अपने सम्मान के लिए काम करता है अगर किसी के द्वारा उसके सम्मान से सवाल किया जाएगा तो चाहे वह कितना भी पहुंच वाला इंसान हो उसको बक्सा नहीं जाएगा।