।।महिला सफाई कर्मचारी दीपा हत्याकांड में मिले अहम सुराग।।
सीसीटीवी से पुलिस को मिला सुराग
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
जनपद बरेली के सिद्धार्थनगर में चार दिन पहले किराए पर घर लेकर रहने वाली नगर निगम की सफाई कर्मचारी महिला दीपा उम्र लगभग 35 वर्ष की सोमवार की मध्य रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के शक की स्वीट उसके पति पर है, वारदात के बाद से ही उसका पति लापता है। थाना इज्जतनगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
थाना इज्जत नगर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराए का घर लेकर रहने वाली सफाई कर्मी दीपा की हत्या के पीछे एक गहरी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। चार दिन पहले किराए पर लिए गए मकान में उनका अभी तक आधा सामान खोला तक नहीं गया था। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यह मकान सफाई कर्मी दीपा की हत्या के इरादे से तो नहीं लिया गया था? पुलिस को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि दीपा की कमाई से उसका पति राजीव मुंबई में ऐश फरमा रहा था। इसी बीच दीपा एक ईसाई युवक के संपर्क में आ गई थी।
दीपा के पति राजीव को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने एतराज किया। पुलिस के अनुसार हत्या की सही वजह राजीव की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दीप के पति राजीव की तलाश की जा रही है। मकान मालिक संतोष कश्यप ने बताया
कि 11 जुलाई को ही राजीव ने यह मकान किराए पर लिया था। संतोष कश्यप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ तीन मकान छोड़कर बने अपने दूसरे मकान में रहता है।
बिजली कर्मचारी अगर रीडिंग लेने के लिए नहीं आते तो उक्त हत्या का राज राज ही रह जाता है
मंगलवार की सुबह मीटर रीडिंग लेने के लिए आए बिजली कर्मचारियों ने जब दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने आवाज लगाई उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया फिर संतोष का बेटा पड़ोसी की छत पर चढ़कर उसे घर में उतरा तो उसने बेड पर सफाई कर्मी दीप का शव पड़ा हुआ देखा। मकान का दूसरा दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए
तो सोमवार की रात 10:00 बजे दीपा का पति राजीव अकेले घर से निकाल कर गली में जाता हुआ दिखाई दिया। किसी से पुलिस का शक और भी पक्का हो गया है कि राजीव ने ही दीपा की हत्या की होगी। मकान मालिक संतोष की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की कर ली गई है।
परिचितों से मिली जानकारी के अनुसार दीपा के पहले पति की मृत्यु 5 साल पहले हो चुकी थी । अपने पति की मृत्यु के बाद दीपा थाना बारादरी क्षेत्र निवासी राजीव के संपर्क में आई। 3 साल पहले उसने राजीव से एक मंदिर में शादी कर ली और लगभग 18 महीने तक दोनों उसी मकान में रहे जिसमें दीपा की हत्या की गई थी। दीपा के पति राजीव ने व्यवसाय करने की बात कह कर दीपा से रुपए लिए
और मुंबई चला गया और काफी दिनों तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच दीपा अकेली रह गई और अरुण नाम के इसाई युवक के संपर्क में आकर उस मकान को खाली कर शहर में ही दूसरी जगह रहने लगी। इसी बीच हाल में ही राजीव मुंबई से वापस आया और दीपा से फिर साथ रहने की जिद करने लगा और उसने सिद्धार्थनगर में संतोष से 10 जुलाई को फिर से उसी मकान को दोबारा किराए पर देने के लिए कहा संतोष को दीपा और राजीव के बीच हनुमान की जानकारी थी तो संतोष ने उनकी पत्नी दीपा से बात करने के लिए बोला तब राजीव ने फोन कर दीपा से मकान मालिक संतोष की बात कर दी और अगले ही दिन राजीव दीपा के साथ सामान लेकर मकान में रहने आ गया और 14 जुलाई सोमवार को ही उसकी हत्या कर दी गई।
क्षेत्राधिकार प्रथम के अनुसार किराएदार दीपा- राजीव का आधा सामान अभी तक पैक ही पड़ा हुआ प्राप्त हुआ। इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजीव ने हत्या के इरादे से ही दीपा को कि मकान में लेकर आया होगा उसने दीपा की हत्या क्यों की यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।
प्राथमिक तौर पर उक्त मामला हत्या का लग रहा है। महिला का गला रेत कर हत्या की गई है। सब के आधार पर उसके पति राजीव के खिलाफ मकान मालिक संतोष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही है राजीव की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।