खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ।
आज दिनांक 21.07.2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलैक्ट्रेट परिसर, बहजोई के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सम्भल के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।।
मानवेन्द्र सिंह द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष सहित चालू वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा जनपद सम्भल में कृत प्रवर्तन सम्बन्धी कार्यवाही सहित खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रचलित व संचालित
विभिन्न प्रकार के आम जनमानस के हित में चलाये जा रहे ईट राईट कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक किये गये आयोजनों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों विशेषकर घी, पनीर,
दूध, मिठाइयों में मिलावट के विरूद्ध सतत अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही खाद्य पदार्थों की निर्माण इकाईयों, थोक / फुटकर विक्रेताओं का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा किये जाने वाली
प्रवर्तन कार्यवाही में नमूना संग्रहण बढ़ाये जाने एवं मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे आम जनमानस को गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।