राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 'एक वृक्ष माँ के नाम।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 'एक वृक्ष माँ के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत एक सफल वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और अपनी माताओं के प्रति सम्मान की भावना को गहरा करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण के साथ हुई। महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर उत्साहपूर्वक कई पौधे लगाए, जो हरित भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
'एक वृक्ष माँ के नाम 2.0' अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है, बल्कि यह छात्रों में जिम्मेदारी और मातृ प्रेम और पर्यावरण के प्रति गहरे मूल्यों को भी स्थापित करता है। इसके बाद विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए।
इस दौरान उनसे भावनात्मक अपील की गई कि "यह वृक्ष आपकी माँ के नाम है, इसलिए इस वृक्ष की देखभाल आपको अपनी माँ की तरह करनी है।" इस संदेश ने छात्रों को अपने पौधों का पोषण और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया,
जिससे पर्यावरण के प्रति एक व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता और 'एक वृक्ष माँ के नाम' कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नेमपाल सिंह की के साथ ही महाविद्यालय स्टाफ के संजय कुमार,
डॉ. बलवीर सिंह, गौरव वार्ष्णेय, गीता रानी, दीप्ति रानी, तृप्ति आर्य, प्रीति शर्मा, पूजा रानी, मेघा मल्होत्रा, रामतीरथ, भुवनेश कुमार, हीरालाल, बृजेश, और तेजपाल भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।