जीआरएम स्कूल बरेली में बस से कुचलकर हुई हेल्पर की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जीआरएम स्कूल बरेली में बस से कुचलकर हुई हेल्पर की मौत

Thursday, July 17, 2025 | July 17, 2025 Last Updated 2025-07-17T11:47:31Z
    Share
जीआरएम स्कूल बरेली में बस से कुचलकर हुई हेल्पर की मौत
पिता के द्वारा लगाया गया साजिश का आरोप।।

जनपद बरेली के एक प्रतिष्ठित *जीआर एम* स्कूल में आज बृहस्पतिवार को स्कूल की बस से कुचलकर हेल्पर की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन के द्वारा 1 घंटे के बाद मृतक के परिवार को सूचना दी गई। मृतक के परिवार वालों ने इसे सुनियोजित घटना बताया है। उक्त मामले में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और उक्त मामले में जांच शुरू कर दी है।
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम आटांमाडा के निवासी सोमपाल उम्र 26 वर्ष जीआरएम स्कूल की डोहरा रोड शाखा मे स्कूल बस के हेल्पर थे। मृतक के पिता विद्या राम के मुताबिक उनका परिवार इज्जत नगर की अर्चना कॉलोनी में वर्तमान में रहता है। आज बृहस्पतिवार की सुबह रोज की तरह सोमपाल स्कूल बस के साथ गया हुआ था 

की 1 घंटे के बाद स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने सूचना दी की स्कूल परिसर में बस से नीचे उतरते समय सोमपाल का पैर फिसलने से सोमपाल बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची विथरी चैनपुर पुलिस को मृतक के पिता विद्या राम ने बताया कि उन्हें नहीं लगता इस तरह से उनके बेटे की मौत हुई होगी उनको इसमें साजिश की बू आ रही है। 

मृतक सोमपाल के पिता विद्या राम ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के दिन बेटे को उसकी ड्यूटी दूसरी बस में लगाई गई। इसी बात से उन्हें आशंका है कि बेटे के साथ एक घटना सामान्य हादसा नहीं बल्कि सजिशन हत्या है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि जांच शुरू करवा दी गई है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close