ऑटो चालक को हार्ट अटैक आने पर, सेटेलाइट पर मौजूद दरोगा ने सीपीआई देकर बचाई जान
पुलिस बनी रक्षक
रिपोर्टर राजीव कुमार गुप्ता
जनपद बरेली सैटलाइट बस अड्डे के पास बुधवार की शाम ऑटो चला रहे एक चालक को सवारियां बैठाने के दौरान अचानक हार्ड अटैक पड़ गया। जैसे ही सैटलाइट बस अड्डे पर मौजूद यातायात के टीएसआई सत्यवीर सिंह और हेड कांस्टेबल इरशाद ने देखा तो वह दौड़कर ऑटो के पास पहुंचे
और ऑटो ड्राइवर टिंकू गुप्ता को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। वहां पर मौजूद लोगों ने दरोगा का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसने दरोगा सत्यवीर सिंह और सिपाही का बहुत आभार जताया और उनको दुआएं भी दी
और कहां की अगर आज वह लोग नहीं होते तो शायद ही उसकी जान बच पाती। ऑटो चालक टिंकू गुप्ता का कहना है कि उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है और वह एक महीने पहले ही स्वस्थ हो पाएहैं। परिवार का पोषण करने के लिए वह दोबारा से आपको चलने लगे हैं
आज बुधवार की शाम को जब वह सैटलाइट बस अड्डे पर अपने आटो में सवारी बैठा कर चलने वाले ही थे कि अचानक उन्हे हार्ट अटैक आ गया। मैं दरोगा सत्यवीर सिंह और हेड कांस्टेबल इरशाद का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमारी जान बचा ली। टिंकू गुप्ता ने इन लोगों के साथ-साथ बरेली पुलिस का भी आभार जताया।