वि.हिं.म महिला मार्च मातृशक्ति की कार्यकारिणी मे जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गये।
संवाददाता/अमित कुमार जोशी
मिलक। विश्व हिंदू महासंघ महिला मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष निशा चौहान के निर्देशानुसार एवं मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार भारती की संतुष्टि पर महिला मातृशक्ति रामपुर की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह के द्वारा अलका गौतम उर्फ (पूजा) को जिला उपाध्यक्ष रामपुर एवं शोभना को ब्लॉक अध्यक्ष महिला मातृशक्ति मिलक बनाया गया। अलका गौतम व शोभना ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है। उसको हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। और क्षेत्र में घर घर जाकर संगठन का प्रचार प्रसार भी करेंगे। जिससे संगठन और भी मजबूत हो सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें व्हाट्सएप फेसबुक एवं फोन के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।