सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत

Saturday, July 26, 2025 | July 26, 2025 Last Updated 2025-07-26T16:30:13Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत
रामपुर/ मिलक- आज दिनांक 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रांतीय एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बस्ता मुक्त व्यवस्था रखी गई। इस दिन विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों, पेंटिंग, कार्यशाला, क्राफ्ट, कंप्यूटर, शारीरिक, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं एवं कार्यशालाओं का

 आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी जी, प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार जी, उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य बाबूराम गंगवार जी एड०, प्रधानाचार्य श्रीमान आनंद पाल सिंह जी ने आचार्य के साथ संयुक्त रूप से मां शारदे एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पर्जन किया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता आचार्य श्रीमान चंद्रकेश जी ने कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें सिखाता है कि देश की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए। 
अतः हम सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्र रचित ने भी कारगिल विजय दिवस पर अपनी स्वरचित कविता सुनाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीमान बाबू राम गंगवार जी ने कारगिल विजय दिवस व तीजोत्सव पर्व का वर्तमान व प्राचीन कार्यक्रम मनाने का ढंग बताया। इस अवसर पर प्रांतीय एवं नई शिक्षा नीति के अनुसार बस्ता मुक्त व्यवस्था के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं के क्रम में वेस प्रतियोगिता में कक्षा 10 की कनिष्का गंगवार एवं कक्षा 12 की नीरज गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीँ द्वितीय स्थान में कक्षा 8 की आराध्या शर्मा व संजना गंगवार और कक्षा 9 की प्रियांशी तथा 11 की रितिका रही। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में शिशु मंदिर की अनुष्का प्रथम स्थान पर एवं सुनैना यादव द्वितीय स्थान पर तथा सुहानी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की वैष्णवी शिवानी प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 की तृष्णा एवं कक्षा 8 की आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की दीपिका नागर ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 10 की पूजा एवं

 कक्षा 11 की लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कक्षा 11 की ज्योति एवं कक्षा 10 की मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान आधारित रंगोली में कक्षा 11 के रितिक व सचिन ने प्रथम स्थान कक्षा 9 की प्रतिज्ञा व कशिश ने द्वितीय स्थान और कक्षा 11 की अंशी व महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा क्राफ्ट कार्यशाला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की आराध्या शर्मा ने बात कक्षा 9 की सृष्टि ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 8 की शिवा ने द्वितीय व कक्षा 8 के रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही शतरंज की प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अभिनय शर्मा ने प्रथम व कक्षा 10 के देव पल्तानी ने द्वितीय तथा कक्षा 8 के चित्रांश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शिशु मंदिर की यूकेजी की छात्रा विधि ने प्रथम एवं यूकेजी की ही छात्रा भूमिका ने द्वितीय व शिवान्या और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अनमोल दिवाकर ने प्रथम कक्षा 8 के रितिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा 6 के छात्र विजयी रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र विजयी रहे। कंप्यूटर पेंटिंग व संगीत कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें निर्णायक वेश प्रतियोगिता श्रीमान मिश्रीलाल जी व मेहंदी प्रतियोगिता श्रीमती विमला गुप्ता जी श्रीमती गीता सक्सेना जी ने छात्र-छात्राओं का वेश निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी, उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल जी, प्रधानाचार्य श्रीमान आनंद पाल सिंह जी, शिशु मंदिर प्रभारी विवेक गुप्ता जी, जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जी ने छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय का सम

स्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता ढाकन लाल जी ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close