भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम को मिली एक बड़ी कामयाबी
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली दिनांक 23 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश शासन की मनसा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगाम लगाने हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिए गए
आदेश के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल बरेली के निर्देश पर ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक बब्बन खान भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली ने अपनी टीम के साथ
अभियुक्त चकबंदी लेखपाल गजनेरा जनपद बरेली हरीश कुमार पुत्र स्वर्गीय ओंकार सिंह निवासी शिवपुरम तहसील सदर थाना कोतवाली सिविल लाइंस जिला बदायूं को दिनांक 23 जुलाई 2025 समय लगभग 2:00 बजे रिश्वत के रूप में ₹8000 लेते हुए सहायक चकबंदी कार्यालय -।।। जनपद बरेली से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बाबूराम निवासी ग्राम गजनेरा थाना ब्लॉक बता तहसील फरीदपुर जनपद बरेली की चक संख्या 773 की नाप जोक करने एवं चक्र संख्या 411 का संदर्भ बनाने के एवरेज में चकबंदी लेखपाल हरीश कुमार के द्वारा शिकायतकर्ता बाबूराम से₹8000 की मांग की गई। उपरोक्त रिश्वत को चकबंदी लेखपाल हरीश कुमार के द्वारा रिश्वत की राशि ₹8000 लेते हुए
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस उपाधीक्षक की टीम के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। अभी हरीश कुमार चकबंदी लेखपाल जनपद बरेली के विरुद्ध थाना सुभाष नगर जनपद बरेली में रिपोर्ट दर्ज कर विधि कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल बरेली के अनुसार बरेली मंडल का कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवास संगठन बरेली के मोबाइल
नंबर 94 5440 5475 एवं प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवास संगठन बरेली इकाई/ थाना के मोबाइल नंबर 9454 40 1653 पर तुरंत संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।